पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वार्ड नंबर 27 से 35 के पेंशन धारकों के बैंकों की सूची जारी

वार्ड नंबर 27 से 35 के पेंशन धारकों के बैंकों की सूची जारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक |शहर मेंपेंशन धारकों के खाते बैंक में खुलवाने के लिए बाकी के वार्ड की सूची भी जारी कर दी गई है। इसके तहत वार्ड नं. 27 के बुढ़ापा पेंशन लाभार्थियों को डी पार्क के नजदीक एचडीएफसी बैंक तथा इसी वार्ड के स्कूल जाने वाले बच्चों, विकलांग, विधवा, बेसहारा लाडली योजना के लाभार्थियों को डी पार्क के नजदीक कोटक महेंद्रा बैंक में, वार्ड नं. 28 के सभी श्रेणी के पेंशन लाभार्थियों को शीला सिनेमा के नजदीक कॉरपोरेशन बैंक, वार्ड नं. 29 के बुढ़ापा पेंशन के क्रम संख्या 1 से 300 तक के लाभार्थियों को दिल्ली रोड पावर हाऊस के सामने आईडीबीआई बैंक तथा क्रम संख्या 301 से 600 तक के लाभार्थियों को सेक्टर-1 एलआईसी के समीप यूनाईटेड बैंक, क्रम संख्या 600 से 775 तक विकलांग, लाडली स्कूल जाने वाले पेंशनधारी लाभार्थियों को सेक्टर-1 नजदीक जाट भवन कोआपरेटिव बैंक तथा विधवा बेसहारा पेंशन लाभार्थी बच्चों को शीलाबाई पास चौक स्थित आंध्रा बैंक में अपना खाता खुलवाना होगा।

वार्ड नं. 30 के सभी श्रेणी के पेंशन लाभार्थियों को जाट काॅलेज के समीप सेंट्रल बैंक आॅफ इंडिया, वार्ड नं. 31 के बुढ़ापा पेंशन शिवाजी कॉलोनी स्थित इंडियन बैंक स्कूल जाने वाले बच्चे, विकलांग, विधवा, बेसहारा लाडली योजना के झज्जर चुंगी पेट्रोल पंप के समीप एसबीआई में खाता खुलवाना होगा। इसी प्रकार वार्ड नं. 32 के सभी श्रेणी के पेंशन काठमंडी स्थित पीएनबी, वार्ड नं. 33 के सभी श्रेणी के पेंशन काठमंडी स्थित स्टेट बैंक ऑफ पटियाला, वार्ड नं. 34 के बुढ़ापा पेंशन के स्थित एसएचजीबी इसी वार्ड के स्कूल जाने वाले बच्चे, विकलांग, विधवा, बेसहारा लाडली योजना के सुनारिया चौक स्थित सिंडीकेट बैंक ववार्ड नं. 35 के बुढ़ापा पेंशन वीटीआई स्थित यूनियन बैंक तथा इसी वार्ड के शेष श्रेणी के पेंशन लाभार्थियों को वैश्य काॅलेज काम्प्लैक्स स्थित पीएनबी में अपना खाता खुलवाना होगा।