- Hindi News
- बहू बेटियों की रक्षा में प्रदेश सरकार विफल : नांदल
बहू-बेटियों की रक्षा में प्रदेश सरकार विफल : नांदल
गुमनाम मामलों की आस जगा गई नेपाल की बेटी
नेपालीयुवती के साथ हुई हैवानियत सामने आई तो हर कोई सहम गया। देखना तो दूर, महज सुनकर ही रोंगटे खड़े हो गए। हर किसी ने अंदाजा लगा लिया कि उसके साथ क्या गुजरी होगी। इतना वहशीपन तो जानवर भी नहीं करते, लेकिन इंसानों ने एक लड़की के साथ जो किया वह दरिंदगी की हद से भी पार था। पड़ोसी देश की बेटी आज बेशक दुनिया में नहीं है, लेकिन उसने मरने के बाद कुछ गुमनाम महिलाओं को न्याय दिलाने की आस जरूर जगा दी है। जी हां, नेपाली युवती जैसे अनट्रेस मामलों की फाइल अब दोबारा से खुलेगी। इसके लिए एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अकील मुहम्मद ने एसपी को निर्देश जारी किए। अब उन मामलों की जांच फिर से शुरू होगी, जिनमें महिला की शिनाख्त नहीं हुई या शिनाख्त हुई तो आरोपी पकड़े जाने के कारण केस अब तक अनट्रेस है। रविवार को नेपाली युवती हत्याकांड मामले में मौका मुआयना करने बहु अकबरपुर पहुंचे एडीजी ने कहा कि अनट्रेस बताकर बंद किए गए मामलों को री-ओपन किया जाएगा।
4मामलों की चल रही जांच
अनट्रेसमामलों को री-ओपन करने के एडीजी के निर्देश पर एसपी ने कहा कि जिले की पुलिस ऐसे ही चार मामलों की जांच कर रही है। उक्त चारों केस पूरी तरह ब्लाइंड हैं। इसके अलावा जिन मामलों को अनट्रेस बताते हुए बंद कर दिया गया, उनकी फाइल निकलवाकर फिर से जांच शुरू की जाएगी।
पुलिसकर्मियों की होगी जांच
एसपीने वादा किया है कि अगर गांधी कैंप पुलिस से शिकायत दर्ज कराने को लेकर कोई चूक हुई है तो इसका परिणाम उक्त पुलिसकर्मियों को झेलना होगा। प्रदर्शन में शामिल विभिन्न सामाजिक संगठनों से आह्वान करते हुए एसपी ने कहा कि सभी संगठन के एक-एक पदाधिकारी को मिलाकर कमेटी बनेगी। इस कमेटी के साथ मिलकर वे खुद इस केस से जुड़े पुलिसकर्मियों की जांच करेंगे।
बहु अकबरपुर में घटनास्थल का मौका मुआयना करते एडीजी अकील मुहम्मद। साथ में हैं आईजी, डीआईजी, एसपी, एसआईटी इंचार्ज एफएलएल टीम।
जुलूस में ये रहे शामिल
कैंडलमार्च में जनवादी महिला समिति से सुधा सुंदर रमन, सविता, अंजू, अंजलि, डीवाईएफआई से संदीप सिंह, राजेश, प्रवासी नेपाली संघ भारत हरियाणा राज्य समिति से मोहन थापा कार्यकर्ता, यूटीयूसी से सत्यवान, अनूप सिंह, हिम्मत एनजीओ से वीणा मलिक, नागरिक मंच से श्यामसुंदर पसरीजा, सार्व खाप महापंचायत से डॉ. सरोज दहिया, विकलांग अधिकार मंच से गायत्री, नरेश कुमार, प्रवासी बच्चों के गांधी स्कूल के संचालक नरेश कुमार, अजहरुद्दीन, अंगूरी, पूनम, सप्तरंग से रमणीक मोहन, हरियाणा इंसाफ सोसाइटी से डीआर चौधरी, सुरेंद्र पाल सिंह, डॉ. संतोष मुद्गिल, साम्या की ओर से मंजीत राठी, सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. रश्मि, शमशेर मलिक, किसान सभा से प्रीति सिंह, इंद्र जीत सिंह, मेक फ्यूचर ऑफ कंट्री से सोनिया तथा गौरव, अमित, अंशुल, साेनू, डॉ. ललित आदि शामिल रहे।
^48 घंटे की जांच में कुछ लोगों के हुलिया पुलिस को मिले हैं। सच्चाई जानने के लिए संदिग्ध लोगों के वर्जन वेरिफाई किए जा रहे हैं। पुलिस का मकसद आरोपियों को पकड़ने के साथ-साथ उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत इकट्ठा करना भी है ताकि उन्हें केस की सुनवाई के दौरान किसी तरह की राहत मिल सके और फांसी की सजा मिले। -शशांकआनंद, एसपी
{ जून 2014 में जींद बाईपास पर एक महिला युवक का शव मिला। उनकी शिनाख्त बिहार निवासी बुआ-भतीजे के रूप में हुई, जो दिल्ली से रोडवेज बस में बैठकर हिसार जा रहे थे। दोनों रोहतक के जंगल में कैसे पहुंचे तथा उनकी हत्या किसने की, इससे पुलिस आज तक अनजान है।
{ इस घटना से करीब सवा साल पहले बहु अकबरपुर में ही एक महिला का शव मिला। शव निर्वस्त्र था तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बलात्कार की पुष्टि भी हुई थी। महिला कौन थी और शव कहां से आया, आज तक खुलासा तो दूर, पुलिस इसकी के बारे में कोई सुराग भी नहीं जुटा पाई है।
{ करीब छह माह पहले अनाज मंडी के पास एक महिला का शव पड़ा मिला। शव अर्धनग्न होने के कारण उसके साथ दुष्कर्म का अंदेशा जताया जा रहा था। यह मामला भी अभी तक अनट्रेस है। पुलिस घटना से जुड़ी किसी जानकारी को उजागर नहीं कर पाई है।
{ चार माह पहले जेएलएन नहर में भी पांच शव मिले, जिनमें दो महिलाओं की शिनाख्त नहीं हो सकी। एक युवती थी तो दूसरा महिला। आज तक पुलिस इनके बारे मे कोई सुराग नहीं जुटा पाई है।
बार-बार ले रहे बयान
जांचके दौरान घटना, घटनास्थल, मृतका और उसके परिवार से जुडे़ 50 से भी अधिक लोगों से पूछताछ की गई है। जिसके आधार पर ही संदिग्ध लोग सामने आए हैं। घटना से उनकी संबद्धता परखने के लिए पुलिस फोरेंसिक जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जबकि बार-बार उनके बयान दर्ज लिखाए जा रहे हैं, ताकि सच सामने सके।
रोहतक. मानसरोवरपार्क से कैंडल मार्च निकाल डी पार्क पर नारेबाजी करते नेपाली समाज के प्रदेशायक्ष मोहन थापा, सर्व खाप की प्रधान संतोष दहिया शहर के विभिन्न संगठनों के सदस्य।
रोहतक. डीपार्कपर लोगों को संबोधित करते एसपी शशांक आंनद।