- Hindi News
- दो एकड़ जमीन पर बनेगा खेल मैदान : मनीष ग्रोवर
दो एकड़ जमीन पर बनेगा खेल मैदान : मनीष ग्रोवर
रोहतक। विधायकमनीष ग्रोवर ने कहा है कि भाजपा की राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए मिनिमम गवर्नमेंट- मैक्सिमम गवर्नेंस के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में राज्य सरकार ने शिक्षा एवं खेल में नई पहल की है। राष्ट्रीय चरित्र निर्माण तथा परंपराओं के सम्मान पर केन्द्रित मूल्य आधारित शिक्षा प्रदान करने के लक्ष्य की ओर राज्य सरकार आगे बढ़ रही है। किसी भी विद्यार्थी को पढऩे के लिए जमीन पर बैठना पड़े इसके लिए राज्य सरकार ने सभी स्कूलों में डेस्क उपलब्ध करवाने की एक विस्तृत योजना बनाई है। शिक्षा के क्षेत्र में शोध को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में डॉ. मंगलसेन पीठ की स्थापना की गई है। व्यायामशाला योजना के अंतर्गत हर गांव में दो एकड़ भूमि पर खेल मैदान बनाया जाएगा और खेल नीति में अंतरराष्ट्रीय स्तर का खेल इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने पर भी बल दिया गया है।