पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बारात में युवती से छेड़छाड़, 4 को धुना

बारात में युवती से छेड़छाड़, 4 को धुना

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक | पुरानेबस अड्डे के पीछे बारात में गई युवती के साथ बारात के चार युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर मनचलों से युवती पर अश्लील फब्तियां कसनी शुरू कर दीं। लड़की के शोर मचाने पर लोगों ने चारों युवकों को घेर लिया और उनकी धुनाई शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार पुराने बस अड्डे के पीछे रविवार शादी में शामिल होने के लिए कृष्णा कॉलोनी निवासी एक युवती परिवार के साथ पहुंची। यहां आए चार युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। सबसे पहले उन्होंने भीड़ के बीच से युवती के ऊपर लड्डू फेंके। युवती ने विरोध जताया तो युवकों ने शांत होने की बजाय अश्लील फब्तियां कसनी शुरू कर दीं। लड़की ने अपने परिजनों को बताया, जिन्होंने चारों युवकों को पकड़ लिया। इस दौरान लोगों ने मनचलों की पिटाई शुरू कर दी। दो युवक खुद को छुड़ाते हुए मौके से फरार हो गए। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस दो आरोपियों को थाने ले आई, जहां बाराती भी पहुंच गए। दोनों तरफ से मान मनौव्वल युवकों द्वारा माफी मांगने पर मामला शांत हो गया। एसएचओ रतन सिंह ने बताया कि लड़की पक्ष ने कोई कार्रवाई करने से इंकार कर दिया।