- Hindi News
- एमडीयू में चुनाव : एसी सदस्य के लिए पांच में चार जोन में बनी सर्वसम्मति
एमडीयू में चुनाव : एसी सदस्य के लिए पांच में चार जोन में बनी सर्वसम्मति
रोहतक | एमडीयूकी शैक्षणिक परिषद (एसी) का सदस्य बनने के लिए रविवार को सदस्यों के चयन को लेकर कमेटी की बैठक की गई। इसमें से चार जोन के सदस्यों के नामों का सर्वसम्मति से चयन कर लिया गया है, लेकिन अब एक जोन में सर्वसम्मति नहीं बन पा रही है। ऐसे में चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। अब 10 फरवरी को नामांकन वापसी के बाद 26 फरवरी को चुनाव करवाया जाएगा। रविवार को एमडीयू के फैकल्टी हाउस में हरियाणा और गवर्नमेंट कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी एकत्र हुए। इसमें ही पांचों जोन के शिक्षक भी रहे। इस दौरान मुख्य तौर पर डॉ. राजकुमार, गवर्नमेंट कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन के प्रधान डॉ. संदीप और हरियाणा कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन के प्रधान डॉ. नरेंद्र चाहर मौजूद रहे।