- Hindi News
- पीजीआई में भावी डॉक्टरों ने दिया सफाई का संदेश
पीजीआई में भावी डॉक्टरों ने दिया सफाई का संदेश
रोहतक |पीजीआई मेंएक दिवसीय एनएसएस कैंप का आयोजन हुआ। रविवार को एमबीबीएस छात्र-छात्राओं ने स्पोर्टस ग्रांउड में सफाई अभियान चला उगी हुई बड़ी घांस को काटा। कार्यवाहक कुलपति डॉ.वीके जैन खेलों के अध्यक्ष डॉ. केएन रत्तन ने कैंप में पहुंचकर छात्रों का हौंसला बढ़ाया। प्रोग्राम कोर्डिनेटर डॉ. नित्यानंद ने बताया कि एमबीबीएस-2014 बैच के छात्र-छात्राओं द्वारा एनएसएस कैंप लगाकर मेडिकल कैंपस मे सफाई करना था। कार्यवाहक कुलपति ने बताया कि समय-समय पर इस प्रकार के कैंपों का आयोजन करते रहना चाहिए ताकि संस्थान को स्वच्छ रखने में विद्यार्थी अपना सहयोग दे सकें। इस अवसर पर डॉ.केएन रत्तन, डॉ. नित्यानंद, डॉ. विपिन घरसा सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।