पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एमडीयू में नेताओं के हॉस्टल पर छापा, 13 बाहरी मिले

एमडीयू में नेताओं के हॉस्टल पर छापा, 13 बाहरी मिले

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एमडीयूके छात्रावासों में बाहरी तत्वों के आने की लगातार मिल रही शिकायतों को लेकर प्रबंधन के अधिकारियों ने बुधवार अलसुबह पांच बजे हॉस्टल नंबर तीन में छापेमारी की। इस हॉस्टल में अधिकतर पीएचडी एमफिल करने वाले छात्र ही रहते हैं और इनमें से काफी विभिन्न राजनीतिक पार्टियों से जुड़े हुए और विवि में नेतागिरी करते हैं। एक-एक कमरे में बिना अनुमति के 2 से 3 छात्र सोते मिले। कुछ बाहरी तत्वों के नशे की हालत में मिलने से एमडीयू प्रबंधन की नींद उड़ गई। हॉस्टल में छापेमारी अभियान ढाई घंटे तक चला। इस दौरान हॉस्टल के कमरों से 16 के करीब बाहरी लोग मिले। इन्हें पनाह देने वालों के कमरों को खाली करवाकर ताला लगाकर रद्द कर दिया गया। वहीं इसकी रिपोर्ट भी कुलपति को भेजी गई है।

हाॅस्टल नंबर तीन के कमरा नंबर 10, 15, 16, 17, 24, 25, 42, 51, 56, 58, 62, 66, 67 में टीम के सदस्य पहुंचे तो एक जगह दो से तीन बाहरी तत्व सोते मिले। किसी ने रिश्तेदार को ठहराने की बात कही तो किसी ने जरूरत के समय साथी को जगह देने की। एक कमरे में हॉस्टल का एक मेहमान बिना अनुमति के ठहरा हुआ था। इन्हें कमरे से बाहर निकालकर ताला लगा दिया गया। छात्रों का कहना है कि उनकी ओर से दो दिन पहले ही कुलपति एचएस चहल को शिकायत दी गई थी कि हॉस्टल नंबर तीन के कमरा नंबर 75 में एक गोच्छी का व्यक्ति गैर कानूनी तरीके से रहता है, जोकि वहां पर डीपीई भी लगा हुआ है। इसके चलते कमरे में डिस्टरबेंस बनी रहती है। इस पर कुलपति की ओर से चीफ वार्डन प्रो. एसएस चाहर को शिकायत दी गई। इसी के आधार पर छापेमारी की गई है। प्रो. चाहर का कहना है कि यह बाहरी युवक छात्र हरविंद्र के कमरे में रहता है। ऐसे में इस कमरे को भी रद्द किया जाएगा।

एमडीयू के हॉस्टल नम्बर तीन में जांच करते अधिकारी सुरक्षाकर्मी।