नेटबॉल चैंपियनशिप के लिए ट्रायल मैच आज
रोहतक | आंध्रप्रदेश के गुंटूर में होने वाली 20वीं सब जूनियर और 27वीं जूनियर नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप को लेकर हरियाणा टीम का ट्रायल 12 फरवरी को शहर के आर्यनगर स्थित रविदास ब्वायज हॉस्टल में होगा। हरियाणा नेटबॉल एसोसिएशन के जर्नल सेक्रेटरी ललित कुमार ने बताया कि ट्रायल सुबह 11 से शाम पांच बजे तक चलेगा।