पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुछ देर चुप रहती तो बच जाती जान भेद खुलने के डर से दिखाई दरिंदगी

कुछ देर चुप रहती तो बच जाती जान भेद खुलने के डर से दिखाई दरिंदगी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेपालीयुवती से दरिंदगी के मामले में अभी कई साक्ष्यों से पर्दा उठना बाकी है, लेकिन धुंधली तस्वीर अभी से साफ होने लगी है। बताया जा रहा है कि युवती के साथ गैंगरेप के बाद तीन लोग ही उसे वापस छोड़ने के लिए बचे थे। ये तीन लोग युवती को छोड़ने के लिए निकले, लेकिन युवती ने उनसे विरोध करते हुए कुछ ऐसा कहा कि उन्हें भेद खुल जाने का डर सताने लगा। सूत्रों के मुताबिक, गैंगरेप के दौरान आरोपी एक-दूसरे का नाम लेकर बात कर रहे थे इससे युवती उनके नाम जान चुकी थी। पूर्व सरपंच के लड़के प्रमोद उर्फ पदम ने उसके सिर में ईंट से वार किया और उसे दूसरी चोटें पहुंचाई गईं। युवती का शव बहु अकबरपुर गांव की नहर के पास जिस खेत से मिला, वह गैंपरेप की जगह से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर है। माना जा रहा है कि आरोपी यहां तक यह सोचकर आए थे कि नहर में पानी हुआ तो युवती को उसी में बहा देंगे, लेकिन नहर सूखी होने के चलते नहर में पानी नहीं मिला तो दरिंदगी की योजना को अंजाम दिया।

घटनास्थल से मिली शराब की खाली बोतलें

फिलहाल,पुलिस का केंद्र दिल्ली-रोहतक-हिसार रोड पर ड्रेन नंबर-8 के पास के खेतों में है। यहां से बहु जमालपुर, गद्दी खेड़ी और हिसार रोड की आउटर कॉलोनी को राडार पर लिया गया है। असल में यहीं खेतों में वे दो कमरे हैं, जहां युवती के साथ गैंगरेप किया गया। युवती को पहले ड्रेन से करीब 100-150 मीटर दूरी पर खेतों में बनी दो मंजिला कोठरी पर ले जाया गया था।

नहीं मिला न्याय तो देशभर में आंदोलन

वहींमूल प्रवाह अखिल भारत नेपाली एकता समाज के राष्ट्रीय प्रधान मित्रपाल शर्मा ने स्पष्ट कर दिया है कि इस मामले में नेपाल एंबेसी के साथ ही प्रधानमंत्री को भी पत्र लिखकर स्पष्ट कर दिया है कि यदि इस मामले में न्याय नहीं मिला तो वे पूरे देश में आंदोल करेंगे। गोवा को छोड़कर हर राज्य में उनका संघ काम कर रहा है।

फोरेंसिक की टीम एकत्र करेगी साक्ष्य, खेतों में पहरा

नेपालीयुवती से दरिंदगी के निशान आज भी मौके पर खेतों में जस के तस हैं। पुलिस ने इन साक्ष्यों को बरकरार रखने के लिए पहरा बिठा दिया है। अब मधुबन से फोरेंसिक विभाग की विशेष टीम यहां आकर दौरा करेगी और इन साक्ष्यों को साइंटिफिक ढंग से इकट्ठा करेगी, जिनके आधार पर दरिंदों को उनके अंजाम तक पहुंचाया जा सके।

रोहतक. मृतकनेपाली युवती के मामले को लेकर बुधवार को लघु सचिवालय में प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी करते मूल प्रवाह अखिल भारत नेपाली एकता समाज के लोग। (संबंधितखबर पेज-3 पर)

कोठड़े की पहरेदारी करती पुलिस।