पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवती के घर भेजा जान से मारने का पत्र, फोन पर भी दी धमकी

युवती के घर भेजा जान से मारने का पत्र, फोन पर भी दी धमकी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
साइबरअपराध से जुड़े मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। फोन के जरिए बैंक से नकदी उड़ाने के अलावा अब जान से मारने की धमकियां आना भी शुरू हो चुका है।

बुधवार को अर्बन एस्टेट पुलिस थाने में एक युवती ने अज्ञात युवक द्वारा फोन पर जान से मारने की धमकी देने उसके घर तीन बार पत्र भेजने की शिकायत दर्ज कराई है। सेक्टर तीन निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि उसके मोबाइल फोन पर एक युवक लगातार फोन कर रहा है और तंग किये जा रहा है।

साथ ही युवक ने फोन पर उसे धमकी भी दी है। इसके अलावा युवक ने युवती के घर पर धमकी भरे पत्र भी भेजे हैं। पुलिस ने इस संबंध में युवती के बयान पर अज्ञात युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी युवक के बारे में पता लगा लिया जाएगा। खबर है कि साइबर सेल की एक टीम यह पता लगाने में जुटी है कि जिस नंबर से धमकी दी गई है, वह नंबर किसके नाम पर पंजीकृत है।

पुलिस ने अज्ञात युवक पर किया केस दर्ज, साइबर टीम कर रही मामले की जांच