- Hindi News
- वैश्य इंजीनियरिंग में 100 विद्यार्थियों का ऑनलाइन टेस्ट
वैश्य इंजीनियरिंग में 100 विद्यार्थियों का ऑनलाइन टेस्ट
रोहतक | वैश्यकॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग का ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग विद्यार्थियों के कॅरियर को लेकर बेहद संजीदा है। पिछले कई महीनों से कॉलेज में ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट के गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में नोएडा बेस कंपनी का ऑनलाइन टेस्ट किया गया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण गुप्ता ने बताया की कंपनी के अधिकारियों की देख-रेख में यह ऑनलाइन टेस्ट हुआ। इस टेस्ट में कॉलेज की कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग एवं मास्टर इन कंप्यूटर एप्लीकेशन के ब्रांचों के लगभग 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया
इस टेस्ट में पास होने के बाद बहुराष्ट्रीय कंपनियों में सीधे इंटरव्यू के बाद सेलेक्शन हो जाता है। कंपनी के कैंपस प्लेसमेंट हेड पवन कुमार टेक्निकल हेड तरुण कुमार की देख-रेख में ऑनलाइन टेस्ट आयोजित किया गया। कॉलेज के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट हेड डॉ. आशुतोष निगम ने बताया कि 12 फरवरी को कॉलेज में अमेरिका की बहुराष्ट्रीय कंपनी सीएसएस कोर्प का ऑनलाइन टेस्ट का आयोजन मॉनस्टर डॉट कॉम के द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर कॉलेज के स्टाफ सदस्यों में तरुण जैन, वीरेंदर खुराना, मुकेश शर्मा, ब्रह्मा गोयल, रोहित बंसल, सतीश कुमार, अक्षय जैन विकास सिंहमार आदि उपस्थित रहे।