राकेश गर्ग बने भाजपा के जिला प्रवक्ता
रोहतक | भाजपाके जिलाध्यक्ष रमेश भाटिया ने राकेश गर्ग को जिला प्रवक्ता नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तुरंत प्रभाव से लागू होगी। जारी नियुक्ति पत्र में रमेश भाटिया ने कहा है कि इस नियुक्ति से भाजपा की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने में सफलता मिलेगी। इसके अलावा मीडिया जगत के साथ राकेश गर्ग ताल से ताल मिलाकर कार्य करेंगे। अपनी नियुक्ति पर राकेश गर्ग ने पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, विधायक मनीष ग्रोवर, पार्टी जिलाध्यक्ष रमेश भाटिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है उस पर वे खरे उतरेंगे।