फ्रेंचाइज इंडिया के कार्यालय का शुभारंभ
रोहतक | ग्रीनरोड पर शाइनिंग स्माईल डेंटल क्लीनिक के प्रथम तल पर देश की जानी मानी कंपनी फ्रेंचाइज इंडिया के कार्यालय का बुधवार को विधिवत उद्घाटन हुआ। इस मौके पर हरियाणा प्रभारी हितेश ने बताया कि दिल्ली रोड स्थित एक होटल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित सैकड़ों लोगों को कंपनी के बारे में बताया गया। उन्होंने कहा कि लगभग एक हजार से ज्यादा राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों के साथ इसका अनुबंध है। इसके अलावा फूड चेन, एज्यूकेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स और लाइफस्टाइल इत्यादि उपलब्ध करवाने में सहायता करती है। इस कंपनी के आने से शहर के निवेशकों को नए ब्रांड में निवेश करने और अपने बिजनेस को बढ़ाने में सहायता मिलेगी।