पीजीआई के डॉ. रमेश का सूची में नाम
रोहतक | पीजीआईके कम्यूनिटी मेडिसन विभाग के आचार्य डॉ. रमेश वर्मा को कॅरियर 360 एजुकेशन हब के द्वारा किए गए सर्वे में पूरे देश के 100 शीर्ष शोधकर्ताओं में चुना गया। डॉ. रमेश वर्मा ने बताया कि कॅरियर 360 एजुकेशन हब के द्वारा एक्सप्लोर-टॉप रिसर्चरस इन कंट्री के तहत पिछले तीन साल में लगभग दस लाख शोध कार्यों में से 20 हजार उत्कृष्ट शोध कार्यों को छांटा गया, उसके आधार पर चार श्रेणियां जिनमें फिजिकल, स्वास्थ्य, सामाजिक एवं जीव विज्ञान मे बांटा गया।
इनकी पांच पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं, जिनमें स्टॉप फीमेल फिटिसाईड, वूमेन इम्पावरमेंट, ग्लोबल वार्मिंग, डाउन सेक्सरेश्यो और मैनुअल ऑफ प्रैक्टिकल कम्यूनिटी मेडिसन शामिल हैं। डॉ. वर्मा ने बताया कि करीब 80 शोध पेपर भी प्रस्तुत हो चुके हैं। कुलपति डॉ. जैन विभागाध्यक्ष डॉ. प्रदीप खन्ना ने डॉ. रमेश वर्मा को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि डॉ. वर्मा ने संस्थान को गौरवान्वित किया है। कुलपति ने कहा कि डॉ. वर्मा की तरह संस्थान के अन्य डॉक्टरों को भी अधिक से अधिक रिसर्च एवं शोध पत्रों पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि नित नई बीमारियां रही हैं जिनकी रोकथाम के लिए शोध जरूरी है।