कृषि आपदा प्रबंधन शिविर में उमड़े किसान
रोहतक | गांवकंसाला में कृषि आपदा प्रबंधन शिविर का आयोजन हुआ। रोहतक के सहायक सांख्यिकी अधिकारी विनोद हुड्डा द्वारा बुधवार को उप कृषि निदेशक सुरेंद्र सिंह मलिक की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ। कृषि वैज्ञानिक डॉ. वीपी राणा ने किसानों को आपदा प्रबंधन नई-नई कृषि तकनीकों के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्हें ज्यादा रसायनों के प्रयोग से बचने के उपायों बारे में सुझाव दिए।