- Hindi News
- फ्रॉड्स एंड सोशल रिस्पांसिबिलिटी पर राष्ट्रीय कार्यशाला 18 को
फ्रॉड्स एंड सोशल रिस्पांसिबिलिटी पर राष्ट्रीय कार्यशाला 18 को
रोहतक | एमडीयूका प्रबंध अध्ययन एवं शोध संस्थान (इमसार) 18 फरवरी को एमर्जिंग प्रस्पेक्टिव्स ऑन कारपोरेट गवर्नेंस, फ्रॉड्स एंड सोशल रिस्पांसिबिलिटी विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला करेगा। कार्यशाला के निदेशक इमसार के प्रोफेसर डॉ. अजय कुमार राजन ने बताया कि इस कार्यशाला में आईआईएम रोहतक के निदेशक प्रो. पी रमेशन समेत कारपोरेट जगत से विशेषज्ञ डाॅ. एस कुमार (नई दिल्ली), डाॅ. संजीव गुप्ता, डाॅ. पीके गुप्ता, आरएस डबास शामिल होंगे। कार्यशाला आयोजन समिति में डाॅ. दिव्या मल्हान, डाॅ. कर्मबीर श्योकंद, डाॅ. जगदीप सिंगला शामिल हैं। यह कार्यशाला 18 फरवरी को सुबह 10 बजे से राधाकृष्णन सभागार में की जाएगी।
प्रश्नोत्तरीमें जीते हितेश, अनुपमा और गौरव : एमडीयूके अर्थशास्त्र विभाग में बुधवार को विभागीय सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। अर्थशास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रो. संतोष नांदल ने बताया कि इस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में हितेश, अनुपमा और गौरव की टीम प्रथम, राधा, आदित्य और परीक्षित की टीम द्वितीय, तथा शालू, इंदु, संदीप और वैशाली की टीम तृतीय रही। प्राध्यापिका प्रो. अनीता डागर तथा विमला ने इस प्रतियोगिता का संयोजन किया। हेमंत, विनोद, मनीला, अनुज, अमित और विकास ने कार्यक्रम आयोजन में सहयोग दिया।