पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नकल करने की शपथ ली

नकल करने की शपथ ली

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक | सैनीकन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में बुधवार को विद्यार्थियों ने परीक्षाओं में नकल करने और पूरी मेहनत से परीक्षाएं देनी की शपथ ली। इस दौरान विद्यार्थियों को नकल के नुकसान और बुराइयों के प्रति जागरूक किया गया। प्रिंसीपल बी.डी. मदान ने बच्चों काे संबोधित करते हुए कहा कि वे वास्तविक योग्यता का प्रदर्शन करें ताकि जीवन में अाने वाली कठिनाइयों का सामना करने में सक्षम हो सकें। इसके बाद विद्यार्थियों ने नकल रोको अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली, जो प्रेम नगर, चुन्नीपुरा, कृपाल नगर से होती हुई चमन पुरा पर खत्म हुई। इस दौरान मुख्य अध्यापिका संगीता अरोरा, शिवानी, सुमन श्योराण, पुष्पा सैनी, प्रोमिला सैनी, सुमित्रा दांगी, महावीर शास्त्री, चेतना, राजबाला एवं सत्यप्रकाश मौजूद रहे।