पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधायक ने 100 दिनों के कार्य गिनाए

विधायक ने 100 दिनों के कार्य गिनाए

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक | प्रदेशमें भाजपा सरकार 100 दिन पूरे कर चुकी है। बुधवार को विधायक मनीष ग्रोवर ने जनता को सरकार के कार्यों के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि पिछले तीन माह में सरकार ने समाज कल्याण क्षेत्र में सामाजिक सुरक्षा पेंशनों की राशि तथा वीर सैनिकों की सम्मान राशि में बढ़ोत्तरी करने के साथ-साथ कर्मचारियों को रियायतें देने का कार्य किया है। इसके अलावा पेंशन लाभपात्रों की पेंशन राशि में बढ़ोत्तरी की है। अनुसूचित जाति के कर्मचारियों को आरक्षण के लिए सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के अनुरूप राघवेंद्र राव कमेटी की रिपोर्ट को हरियाणा मंत्रीमंडल ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। साथ ही सरकार ने प्रतिरक्षा सेनाओं के कर्मिकों की एक्सग्रेसिया ग्रांट भी बढ़ा दी है।