कांग्रेस बीजेपी चले हुए कारतूस : बलजीत
रोहतक | आमआदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को रोड शो किया, जिसमें हरियाणा राज्य कार्यकारिणी सदस्य बलजीत सिंह का दिल्ली से लौटने पर स्वागत किया गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं के साथ एमडीयू स्थित शहीद स्मारक पर बलजीत ने बलात्कार हत्या की शिकार युवती के लिए दो मिनट का मौन धारण किया। उन्होंने इस तरह की घटनाओं की निंदा करते हुए इन्हें असमाजिक बताया। दिल्ली से लौटे बलजीत ने कहा कि आप को भारी बहुमत से जिताकर दिल्ली की जनता ने साबित कर दिया है कि कांग्रेस बीजेपी चले हुए कारतूस हो गए हैं। एक बार चला हुआ कारतूस दोबारा काम नहीं करता। इस दौरान सुरेंद्र गौतम, बिजेंद्र हुड्डा, रणबीर, प्रवीण शर्मा, सतीस सैनी, गुलाब रहबारी, मनोज डेहराज, धर्मेंद्र तेजपाल, सुरेश प्रजापत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।