स्वाइन फ्लू पर कार्यक्रम आज
रोहतक | प्रदेशमें बढ़ते स्वाइन फ्लू को लेकर जागरुकता लाने के लिए आकाशवाणी में 12 फरवरी को दोपहर एक बजकर 10 मिनट से दो बजे तक हेल्पलाइन कार्यक्रम प्रसारित होगा। श्रोताओं को फोन पर उत्तर देने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त महानिदेशक डॉ. कमला सिंह उपस्थित रहेंगे। प्रश्न पूछने के लिए श्रोता 01262-255446, 255447 255448 पर फोन कर सकते हैं। ये जानकारी केंद्र निदेशक कैलाश चंद्र वर्मा ने दी।