नेपाली मूल के लोगों ने किया प्रदर्शन
वहींनेपाली मूल के लोगों ने बुधवार को लघु सचिवालय में ढाई घंटे तक प्रदर्शन कर जल्द न्याय दिलाने और फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामला चलाने की मांग की। मूल प्रवाह अखिल भारत नेपाली एकता समाज जनवादी महिला समिति के बैनर तले किए गए इस प्रदर्शन का नेतृत्व करने आए समाज के राष्ट्रीय प्रधान मित्रपाल शर्मा ने एसडीएम डॉ. सुशील मलिक डीएसपी अमित भाटिया से मांग की कि पीड़ित परिवार को तुरंत प्रभाव से सुरक्षा और मुआवजा राशि दी जाए। साथ ही गांधी कैंप चौकी के पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की भी मांग की।
डीएसपीदिया आश्वासन
इसपर डीएसपी भाटिया ने नेपाली समाज के लोगों को आश्वस्त किया कि गांधी कैंप चौकी इंचार्ज के खिलाफ जांच की जा रही है, फिलहाल स्थानांतरण कर दिया गया है। पीड़ित परिवार को सुरक्षा के लिए क्षेत्र में अलग से एक पुलिस राइडर लगा दी गई है, वहीं मुआवजा राशि के लिए पांच लाख रुपए की फाइनेंशियल एप्रुवल आते ही चेक के जरिए मुआवजा राशि दे दी जाएगी। इसके अलावा साक्ष्यों के आधार पर केस को मजबूत किया जा रहा है। इसे तुरंत फास्ट ट्रैक कोर्ट में ही चलाया जाएगा और दिल्ली वाले निर्भय केस की तरह की आरोपियों को सजा दिलाई जाएगी।
प्रशासन ने की काउंसलिंग की व्यवस्था
^प्रशासनमृतका के परिवार के साथ खड़ा है और परिवार को दुखद मानसिक स्थिति से बाहर लाने के लिए सदस्यों की काउंसलिंग की व्यवस्था भी प्रशासन द्वारा की गई है। जिला प्रशासन पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग देने के लिए तत्पर रहेगा। सरकार द्वारा पहले ही मृतका के परिवार को पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की जा चुकी है। -शेखरविद्यार्थी, डीसी, रोहतक।
परिवार को मिलेगी पूरी सुरक्षा
^पुलिसप्रशासन द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई के चलते ही बलात्कार हत्या मामले के आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मृतका के परिवार को भरोसा दिलाया है कि उन्हें पूरी सुरक्षा उपलब्ध करवाई जाएगी। पुलिस द्वारा इस मामले में ठोस सबूत एकत्र किए जा रहे हैं, ताकि आरोपियों को सख्त सजा मिल सके और यह सजा एक उदाहरण बन सके। -शशांकआनंद, एसपी, रोहतक।
रोहतक. मृतकानेपाली युवती के मामले को लेकर लघु सचिवालय में प्रदर्शन के दौरान मूल प्रवाह अखिल भारत नेपाली एकता समाज के लोगों को संबोधित करते डीएसपी अमित कुमार।