पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन विवाहिताओं को घर से निकाला, मामला दर्ज

तीन विवाहिताओं को घर से निकाला, मामला दर्ज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दहेजकी मांग पूरी होने पर अलग-अलग स्थानों से तीन विवाहिताओं को घर से निकालने का मामला सामने आया। पुलिस ने इस संबंध आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपियों को जांच में शामिल होने का नोटिस दिया है।

पुलिस के अनुसार कलानौर निवासी मीनू ने थाना में शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी शादी 19 मार्च 2009 में गांव फूलपुरा निवासी मंजीत के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसके ससुरालीजन उसे दहेज के लिए तंग रखने लगे। पिछले दिनों उसके पति ने अपने पिता मां के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। पुलिस ने इस संबंध में प्रीती के बयान पर मंजीत, जोगीराम, शकुंतला के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, बाबरा मोहल्ला निवासी प्रीती ने शहर थाना में शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी शादी 13 मार्च 2013 में कलानौर निवासी मुकेश के साथ हुई थी, शादी के बाद से ही उसके ससुरालीजन उसे कम दहेज लाने के ताने देने लगे और पिछले दिनों ने उसके पति मुकेश ने अपने परिजनों के साथ मिलकर प्रीती को मारपीट कर घर से निकाल दिया। प्रीती का आरोप है कि उसका पति उसकी हत्या करना चाहता था।

पुलिस ने इस मामले में सात आरोपियों को नामजद किया है। दूसरी तरफ रामगोपाल कॉलोनी निवासी सबरा ने अर्बन एस्टेट थाना में अपने पति रहीश खान ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसके पति ससुर ने दहेज कम लाने के नाम पर उसके साथ ज्यादती शुरू कर दी थी और पिछले दिनों दोनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज किया। फिलहाल तीनों मामलों में पुलिस जांच कर रही है।