- Hindi News
- राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्रा लापता, केस दर्ज
राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्रा लापता, केस दर्ज
रोहतक| शहरके राजकीय कन्या महाविद्यालय की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। बीए प्रथम वर्ष की छात्रा के पिता के बयान पर मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस छात्रा के मोबाइल की लोकेशन का पता करने में जुटी है। युवती के परिजनों ने गांव कबूलपुर के निवासी एक युवक पर शक जताया है।
परिजनों का कहना है कि युवक ही छात्रा को अगवा करके ले गया है। पुलिस के अनुसार गांव बोहर निवासी युवती बुधवार को कॉलेज के बाद घर नहीं पहुंची। दोपहर बाद परिजनों ने छात्रा की तलाश शुरू कर दी, लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद परिजन कॉलेज पहुंचे और इस बारे में पता किया। साथ ही छात्रा के परिजनों ने उसकी अन्य दोस्तों से संपर्क भी किया। लेकिन छात्रा का कोई पता नहीं चल पाया। इसके बाद परिजन सिविल लाइन थाना में शिकायत दर्ज कराई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उन्हें शक है कि छात्रा को गांव कबूलपुर निवासी छोटू अगवा करके ले गया है। पुलिस ने छात्रा के परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद उसकी तलाश शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस की एक टीम ने गांव कबूलपुर में भी दबिश दी, लेकिन युवक भी घर से फरार मिला। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।