- Hindi News
- अपना घर मामले की आरोपी जसवंती ने काेर्ट में डाली जमानत याचिका
अपना घर मामले की आरोपी जसवंती ने काेर्ट में डाली जमानत याचिका
पंचकूला | रोहतकके बहुचर्चित अपना घर मामले में पंचकूला की सीबीआई कोर्ट में बुधवार को सुनवाई हुई। इस दौरान यहां मामले की मुख्य आरोपी जसवंती देवी सहित सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। बुधवार को सीबीआई के इंटरप्रेटर के माध्यम से दो गवाहों ने अपने बयान दर्ज कराए। वहीं, मामले की मुख्य आरोपी जसवंती देवी ने कोर्ट में जमानत याचिका दायर की।
जसवंती देवी ने कोर्ट से जमानत मांगी है, जिस पर कोर्ट ने 18 फरवरी तक अगली सुनवाई को टाल दिया है। गौरतलब है कि 9 मई 2012 को रोहतक में चल रहे अपना घर नाम से अनाथालय में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की टीम ने छापा मारा था। यह कार्रवाई यहां से लापता हुई तीन लड़कियों के दिल्ली में पकड़े जाने पर हुई थी जिसके बाद इस पूरे गिरोह का पर्दाफश हुआ और केस अब सीबीआई कोर्ट में चल रहा है।