पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा यहां सीएम कैंडिडेट घोषित करती तो दिल्ली जैसा हाल होता : बिश्नोई

भाजपा यहां सीएम कैंडिडेट घोषित करती तो दिल्ली जैसा हाल होता : बिश्नोई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक|हरियाणा जनहितकांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप बिश्नोई ने दिल्ली चुनाव परिणाम के बाद भाजपा और कांग्रेस से जवाब मांगा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में चुनाव परिणामों के बाद दोनों पार्टियों ने उनका मजाक बनाया था। अब इन चुनाव परिणामों के बाद इन दोनों पार्टियों की क्या प्रतिक्रिया हैं?

साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा अगर हरियाणा में भी सीएम पद का उम्मीदवार घोषित करती तो यहां भी दिल्ली जैसे ही हालात होते। दिल्ली चुनावों में आप की जीत के साथ ही कांग्रेस और भाजपा जैसी राष्ट्रीय पार्टियों की शर्मनाक हार हुई है। भाजपा की तो कुछ माह पहले ही सरकार बनी थी। ऐसे में उनके लिए तो और भी बुरी स्थिति है। प्रदेश में भाजपा ने जनता को गुमराह कर सत्ता हासिल की। बिश्नोई ने कहा कि हजकां भविष्य में किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी।

उनकी पार्टी अधिक से अधिक कार्यकर्ता साथ जोड़ेगी।

इसी क्रम में उन्होंने कहा कि सीएम मनोहर लाल खट्टर को कोई तजुर्बा नहीं है। अब हम जनता की आवाज को मजबूत तरीके से उठाएंगे।