पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चिन्योट जनता कॉलोनी से दो किशोर हुए लापता

चिन्योट जनता कॉलोनी से दो किशोर हुए लापता

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सड़क पर शहर, कैंडल मार्च निकाल मांगा इंसाफ

विदेशी मूल की युवती के साथ दरिंदगी की इंतिहा ने बिग बॉस फेम संग्राम सिंह को झकझोर दिया। मुंबई से रोहतक आने पर वे सीधे मानसरोवर पार्क कैंडल मार्च मेें शामिल होने पहुंच गए। दो घंटे तक शहरवासियों के साथ मौन जुलूस की अगुवाई की। बोले, इंसाफ मिलने तक संघर्ष जारी रखना है। कानून बनाने वालों को ऐसे हादसों से नसीहत लेते हुए दंड का प्रावधान करना होगा, जिसमें ऐसे आतयायियों को सरेआम फांसी की सजा दी जा सके।

भर्त्सनाके साथ ही आक्रोश में उबलता रहा शहर

शनिवारकी सुबह लाल-पीली बत्तियां लगी गाड़िया चिन्योट कॉलोनी स्थित पीड़िता युवती के घर पहुंचने लगीं। लेकिन वहां पर उन्हें परिजनों के साथ ही जनता के तीखे सवालों के आगे शहर विधायक मनीष ग्रोवर और सांसद दीपेंद्र सिंह तक को खामोश रहना पड़ा। दुराचार के बाद नेपाली युवती की निर्मम हत्या की खबर में शहरवासी दिनभर उबलते रहे।

रोहतक. नेपालीयुवती के साथ दरिंदगी करने वालों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मानसरोवर पार्क से कैंडल मार्च निकालते शहरवासी। उनके साथ हैं बाबा कपिलपुरी और बाबा कर्णपुरी, बिग बॉस फेम संग्राम सिंह, बेटी बचाओ अभियान से जुड़ी आर्य बहनें पूनम और प्रवेश आर्या।

कैंडल मार्च में चले साथ

कैंडलमार्च में बाबा कपिल पुरी महाराज, बाबा कर्णपुरी महाराज, पूनम आर्या, प्रवेश आर्या, आचार्य योगेंद्र, आचार्य योगेंद्र, आचार्य दीक्षेंद्र, विश्वदीपक त्रिखा, धर्म सिंह अहलावत, पं. संदीप पाठक, युवती के परिजन अजय, ज्योति, होमा, कबीर अनुभूति सेवा समिति तथा यूथ इंडिया एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. कपिल कौशिक, महासचिव अमित, गुलशन निझावन, दया, खुशहाल बाबा, अश्वनी, जेपी गौड़, सुरेंद्र गाेयल, नवीन गर्ग आदि शामिल रहे।

शहर में तैनात होंगे बीट ऑफिसर

जनताकी मांग पर एसपी ने उन्हें आश्वासन दिया कि शहर वासियों की सुरक्षा के मुद्दे पर काम चल रहा है। मोहल्लों में बीट अफसरों की तैनाती की जाएगी। साथ की कम्युनिटी पुलिसिंग पर भी काम होगा। जनता की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी।

एसपी बोले, मेरे पास भी एक बेटी है जी

मुलाकातके दौरान महिला सामाजिक कार्यकर्ता आवेग नहीं रोक सकीं। उन्होंने तीखा सवाल किया तो पुलिस अधीक्षक शशांक आनंद भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि वे भी इसी समाज से आए हैं। दिल ही नहीं उनके पास भी बेटी है। इसीलिए बेटी का मतलब और परिजन का दर्द समझते हैं। पुलिस क्या कर रही है। आप चाहें तो वकील से इस मामले की फाइल पर पढ़कर पुलिसिया कार्रवाई की गंभीरता जान सकते हैं।

सीएम ने ली मामले की जानकारी

एसपीने इस दौरान कार्रवाई की जानकारी दी। बताया कि वे स्वयं पूरे मामले को होल्ड कर रहे हैं। स्वयं मुख्यमंत्री ने फोन करके बात की है। पूरा फोकस घटना के पर्दाफाश पर है। एसपी ने कहा कि दोषियों की गिरफ्तारी मात्र पहला कदम नहीं है। उनको कम से कम फांसी तक की सजा होनी चाहिए।

बेटियाें को मारना नहीं, पालना है जनाब!

प्रेससे मुखातिब संग्राम सिंह बोल पड़े जनाब! हमें बेटी मारनी नहीं पालनी है। हादसे पर हादसे सारी हदें पार कर रहे हैं। बेटियों से बदसलूकी, दुराचार और हत्या की वारदातें नहीं रुक रही हैं। इस दौरान शासन-प्रशासन की भूमिका संतोषजनक नहीं है। जब तक हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती है,आंदोलन जारी रखना होगा।

आंखें मिलीं तो चेहरे पर उभर आई मन की पीड़ा

सुभाषचौक पर दोनों ओर का जुलूस मिलकर एक हो गया। उनकी आंखें मिलीं तो हादसे से उपजी मन की पीड़ा हर चेहरे पर उभर आई। डीसी से फोन पर बात के बाद पुलिस अधीक्षक शशांक आनंद के पास हुजूम चल पड़ा। लघु सचिवालय पहुंचने पर जब तक एसपी कार्यालय से बुलावा आया लोग दिल के भीतर का गुबार नहीं रोक सके।

इंसाफ मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष

घटनाका खुलासा होने के तीसरे दिन शाम छह बजे भिवानी स्टैंड और मानसरोवर पार्क पर एक साथ कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। पार्क में स्थित शहीद स्मारक स्थल पर जुटे शहर वासियों ने मोमबत्तियां जलाई और लघु सचिवालय की ओर निकल पड़े। उधर भिवानी स्टैंड से युवती के भाई-भाभी के साथ जुलूस जलती कैंडल के साथ आगे बढ़ा।

प्रदर्शन के बाद एसपी से मांगा कार्रवाई का ब्यौरा

धर्म-समाज,संस्था के साथ युवा महिला संगठनों ने कैंडल मार्च निकाल मौन प्रदर्शन किया। सुभाष चौक पर मिलने के बाद सब लघु सचिवालय पहुंचे और एसपी से भेंटकर उनसे कानूनी कार्रवाई का ब्यौरा पूछा। एसपी ने इस घटना को हरियाणा पुलिस के लिए चुनौती मानते हुए दुष्कर्मी हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। जुलूस में युवती के भाई-भाभी अन्य परिजन भी शामिल रहे।