पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राडार पर आए चार संदिग्ध, गतिविधियों पर पुलिस की खास नजर

राडार पर आए चार संदिग्ध, गतिविधियों पर पुलिस की खास नजर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पड़ोसी देश नेपाल की युवती से बलात्कार के बाद निर्मम हत्या के मामले में तमाम संगठनों के सामने आने से पुलिस पर घटना को खोलने का दबाव बढ़ता जा रहा है। दिन नहीं, घंटों के हिसाब से पुलिस की रणनीति बदल रही है। उधर, आरोपियों की सूचना देने वाले को एक लाख रुपए इनाम की घोषणा पुलिस के काम आई। घटना से जुड़ी एक अहम कॉल पुलिस के पास आई, जिसके बाद पुलिस उस दिशा में सक्रिय हो गई है। पूरे प्रकरण में सामने रहे संदिग्ध लोगों की वेरीफिकेशन में जुटी पुलिस का दावा है कि वह आरोपियों के बेहद नजदीक है और जल्द ही मामले का खुलासा कर देगी।

स्टेटसरिपोर्ट में मिला अहम सुराग

पोस्टमार्टमरिपोर्ट में युवती के साथ दरिंदगी का खुलासा होते ही मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी गई थी। इसमें सीआईए प्रभारी, महिला निरीक्षक पीजीआई सदर एसएचओ को शामिल किया गया। शनिवार को एसपी ने एसआईटी की बैठक में जांच की स्टेटस रिपोर्ट तलब की तो सीसीटीवी फुटेज रेंज में रहे मोबाइलों के आधार पर चार संदिग्ध सामने आए, जिनका पुलिस ने फॉलो शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार दो टीमों को उक्त लोगों की गतिविधियों पर ही 24 घंटे निगाह रखने के लिए लगाया गया है।

पुलिसने जुटानी शुरू की जानकारी

मामलेसे जुड़ी कोई भी जानकारी देने के लिए एसआईटी द्वारा जारी किए नंबर 9996781003 पर शनिवार को एक कॉल आई, जिसमें घटना से जुड़ा कोई अहम सुराग बताया गया। फिलहाल पुलिस ने कॉलर पर विश्वास करते हुए उसके बताए लोगों के बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। सूत्रों की मानें तो कॉल करने वाले व्यक्ति और पुलिस की अब तक की जांच में उक्त सुराग मेल खा रहा है। शनिवार को भी चिन्योट कॉलोनी से लेकर बहु-अकबरपुर को जोड़ने वाले सभी रूट्स पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गईं।

^हमारे पास घटना से जुड़ी कॉल आई हैं, जिनमें महत्वपूर्ण तथ्य पता चले हैं। कुछ सुराग सामने आए हैं, जिनकी साइंटिफिक वेरीफिकेशन कराई जा रही है। हम आरोपियों के बेहद करीब हैं और जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। बहरहाल हर दो घंटे में एसआईटी सात अन्य टीमों से जांच की स्टेटस रिपोर्ट तलब की जा रही है। -शशांकआनंद, एसपी।

हर एंगल पर एक-एक टीम, दिनभर बैठकों का चला दौर

पुलिसहर उस एंगल से जांच कर रही है, जिससे आरोपियों तक पहुंचा जा सके। इसके लिए शनिवार को एसआईटी के अलावा सात टीमें गठित की गईं। एक टीम एक एंगल पर फोकस कर जांच में जुटी है, जबकि एसपी सभी बिंदुओं पर हो रही जांच की मॉनीटरिंग कर दिशा निर्देश दे रहे हैं। शनिवार को दिनभर बैठकों का दौर जारी रहा। पहले महिला आयोग की टीम ने एसपी के साथ बैठक की, फिर डीएसपी अमित भाटिया/एसआईटी इंचार्ज ने अपनी टीम की बैठक ली। दोपहर में एसपी ने एसआईटी के साथ मीटिंग कर स्टेटस रिपोर्ट तलब की तो रात 9 बजे हुई बैठक में दिनभर की कार्रवाई की समीक्षा की गई।

{सीसीटीवी फुटेज में आए कुछ वाहन और व्यक्तियों की जांच में जुटी पुलिस

{कुछ मोबाइल नंबर ट्रेस, लोकेशन की मॉनिटरिंग कर रही साइबर सेल