पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दरिंदगी पर भी राजनीति, किया पलटवार, मांगा इंसाफ

दरिंदगी पर भी राजनीति, किया पलटवार, मांगा इंसाफ

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिरफ्तारी के बाद दरिंदों को मुकर्रर हो फांसी

नेपाली युवती से दरिंदगी के मामले पर भी खूब राजनीति की जा रही है। राजनीतिक पार्टियां जहां आरोपियों को जल्द पकडऩे और पीडि़त परिवार को न्याय दिलाने की मांग उठा रही है। वहीं एक-दूसरे पर कटाक्ष भी किया जा रहा है। राजनीतिक बयानों में सरकार पर खूब पलटवार किया जा रहा है। कांग्रेस ने तो बेटी बचाओ का नारा देने वाली सरकार से महिला सुरक्षा में चूक की बात कही है। वहीं माकपा ने बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। शनिवार को नेताओं ने पीडि़त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें जल्द न्याय का दिलासा दिया। इस भाजपा फ्रंटफुट पर आकर पीडि़तों को न्याय के लिए आश्वस्त कर रही है।

येकुशासन वाली सरकार : बत्तरा

पूर्वविधायक भारत भूषण बत्तरा ने कहा कि सरकार बेटी बचाओ ही बातें करें, महिलाओं को पूरी सुरक्षा दें। शहर में पहली बार ऐसी घटना घटी है, जोकि बर्दाश्त के लायक नहीं है। इसे भाजपा का सुशासन नहीं कहा जा सकता, ये तो कुशासन वाली सरकार है। दोषियों को तुरंत पकड़कर सजा देनी चाहिए। एक सप्ताह बाद भी कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई है।

माकपाने की कड़ी सजा दिलाने की मांग

नेपालीयुवती के साथ जघन्य तरीके से बलात्कार हत्या की घटना पर गहरा रोष जताते हुए माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने शर्मसार घटना को अंजाम देने वाले तत्वों को कड़ी सजा की मांग की है। माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी का प्रतिनिधिमंडल पीडि़त परिवार से मिला और अपनी गहरी संवेदना प्रकट की। प्रतिनिधिमंडल में पार्टी राज्य सचिव इन्द्रजीत सिंह, जिला सचिव विनोद संदीप सिंह शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल ने शहर में बिगड़ती कानून व्यवस्था, महिलाओं पर बढ़ते हिंसा के मामलों के प्रति गहरी चिंता प्रकट की। पार्टी ने मामले की जल्द जांच करने घटना में शामिल आपराधिक तत्वों को सजा दिलवाने के लिए मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में करवाने पीडि़त परिवार के पुनर्वास के लिए आर्थिक मदद देने की मांग की है। साथ ही जनता के सभी हिस्सों को इन अपराधों के खिलाफ खुलकर आवाज बुलंद करने की अपील की है।

रोहतक. भिवानीस्टैंड पर शहर के विभिन्न संगठनों के सदस्य नेपाली युवती के समर्थन में कैंडल मार्च निकालते हुए।

परिवार को मिले सहायता

इसमामले में आर्य समाज की बहनें पूनम प्रवेश आर्या ने राज्य सरकार से मांग की है कि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि पीड़िता का जीजा एक रेहड़ी संचालक है। इस मामले के लिए अच्छा वकील करने से लेकर तमाम अन्य गतिविधियों के लिए बड़ी रकम की जरूरत होगी। जोकि परिवार वहन नहीं कर सकता। वहीं, कबीर अनुभूति समिति के पदाधिकारियों ने पीड़ित परिवार को समिति की ओर से वकील करवाने की घोषणा की।

नर-पिशाच के लिए सख्त सजा जरूरी : आचार्य विजयपाल

आचार्यविजयपाल ने कहा कि दुराचारी नर-पिशाच हैं। उन्हें कभी माफ नहीं किया जा सकता है। आज चरित्र की दुर्बलता समाज में बढ़ती जा रही है। लोग संस्कारहीन होकर कुमार्ग पर चल रहे हैं। इसे सामूहिक प्रयास से रोकना होगा। शिक्षक, अभिभावक और समाज के प्रबुद्ध वर्ग को अपनी जवाबदारी समझनी होगी। साथ ही समाज में संस्कार के बीज बोने होंगे।

मां-बापको बच्चों की परवरिश का बदलना होगा ढंग : शिक्षक धर्म सिंह

शिक्षकधर्म सिंह अहलावत ने कहा कि हमारी सोच काे लकवा मार गया है। बच्चों की परवरिश में खोट है। शायद इसीलिए दर्दनाक घटनाओं में बाढ़ आती जा रही है। ऋषियों की परंपरा में ही बच्चों को पालना होगा, जिससे राष्ट्र, समाज और संबंधों में रही दूरियां को हमेशा के लिए खत्म किया जा सके। इस दिशा में पहले मां-बाप को फिर शिक्षकों को कारगर पहल करनी होगी।

फूंकनाहोगा बिगुल, तब खत्म होगा कुसंस्कारों का राक्षस: त्रिखा

विश्वदीपकत्रिखा ने कहा कि सामाजिक विकृतियों का मकड़जाल तोड़ना होगा। शासन-प्रशासन की ओर देखने की बजाए हर घर से जुल्म-अत्याचार के खिलाफ अब बिगुल फूंकना होगा। तब जाकर कुसंस्कारों के राक्षस से समाज को छुटकारा मिल पाएगा। आइए देर होने से पहले हम सभी बेहतर समाज की रचना का संकल्प लें और कूद कदम मानवता के साथ चलें।

सामूहिकपहल जरूरी, राजनीति की रोटी सेंकना बंद हो : पूनम आर्या

नारीअधिकारों के लिए संघर्षरत पूनम आर्या ने कहा कि मामला बेहद संवेदनशील होता जा रहा है। इस पर बयानबाजी करने वाले नेताओं को स्वार्थ हित से ऊपर होकर सामूहिक पहल करनी चाहिए। वे भी इसी समाज से हैं। सजा का प्रावधान भी बदलना होगा अन्यथा उचित दंड के अभाव में अपराधियों के हौसले बढ़ते रहेंगे। जरूरत मिलजुल कर हादसे की शिकार हुई युवती के परिजनों को न्याय दिलाने की है।

कुकृत्यकरने वालों के मां-बाप आगे आएं: प्रवेश आर्या

प्रवेशआर्या ने कहा कि घिनौना कृत्य करने वाले बेटों को सजा दिलाने के लिए उनके मां-बाप को भी अागे आना चाहिए, ताकि समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचे। इसी क्रम में सभी धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं को मानवीय मूल्यों की स्थापना की जिम्मेदारी निभानी होगी अन्यथा आत्मा को कंपा देने वाली वीभत्स घटनाओं की पुनरावृत्ति रुकने वाली नहीं है।

दुराचारी को आग में भस्म करने की व्यवस्था हो : आचार्य बलदेव

अार्यप्रतिनिधि सभा हरियाणा के संरक्षक अाचार्य बलदेव इस घटना से बेहद दुखी हैं। उन्होंने इसे विकसित समाज पर कलंक बताया। कहा कि सत्यार्थ प्रकाश के छठवें अध्याय में दुराचारियों को धधकती आग में रखी लोहे की चारपाई पर भष्म करने की व्यवस्था दी गई है। आज का कानून और सख्त होना चाहिए, जिससे सिरफिरे दुस्साहस करने से पहले कांप जाएं।

बेटियों से संसार का वजूद, हिफाजत हमारा फर्ज : कर्णपुरी

महंतबाबा कर्णपुरी ने कहा कि इस जघन्य कांड ने अंतरमन को झकझोर दिया है। बेटियां संसार का वजूद हैं। उनकी हिफाजत हम सभी का फर्ज है। दरिंदों की करतूत समाज के सामने चुनाैती है। इसे मिलकर स्वीकारना होगा और ऐसी मुहिम चलानी होगी कि समाज अपराधमुक्त बन सके। इस अभियान में हम भी पूरा सहयोग करेंगे।

नारी अस्मत से खिलवाड़ समाज के माथे का कलंक : कपिलपुरी

गो-कर्णतीर्थ के महंत बाबा कपिल पुरी महाराज ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि जब तक नारी की अस्मत की रक्षा नहीं होगी समाज का भविष्य अंधकारमय रहेगा। आज अपराधियों का दुस्साहस बढ़ता जा रहा है। पुलिस उन्हें लगाम लगाने में असमर्थ साबित हो रही है। शासन-प्रशासन के साथ ही धर्म-समाज के लोगों को भी बेहतर वातावरण बनाने में ठोस पहल करनी होगी।

माकपा ने बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए

निर्भया

इंसाफ

चाहिए

फिर याद अाई

रोहतक. नेपालीयुवती को न्याय दिलाने के लिए शहर के विभिन्न संगठन के सदस्य, महा मंडलेशर कपिलपुरी और बिग बॉस फेस संग्राम सिंह भी कैंडल मार्च में शामिल हुए।

रोहतक. नेपालीपीड़िता के घर शोक जताने पहुंचे सांसद दीपेंद्र हुड्डा पूर्व विधायक बीबी बत्तरा को महिलाओें ने घेर लिया और कहा कि हमें आश्वासन नहीं कार्रवाई चहिए।