- Hindi News
- एबीवीपी ने संगठन विस्तार को लेकर की बैठक
एबीवीपी ने संगठन विस्तार को लेकर की बैठक
रोहतक | अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद के उत्तर भारत क्षेत्र के विवि प्रमुख दिनेश चौहान ने रोहतक के सभी तीन विश्वविद्यालय हरियाणा स्टेट आर्ट फिल्म संस्थान में सभी कार्यकर्ताओं की अलग-अलग बैठकें ली। इन बैठकों का एजेंडा संगठनात्मक कार्य विस्तार रहा। बैठक में दिनेश चौहान ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है जो 1949 से देश, समाज विद्यार्थियों के लिए कार्य कर रहा है।