विधायक ने व्यापारियों को बांटे डस्टबिन
महा-अभियान
सफाई अभियान को आगे बढ़ाते हुए शनिवार को रेलवे रोड पर व्यापारी संगठनों ने व्यापारियों को डस्टबिन बांटे गए। दैनिक भास्कर व्यापारियों के सहयोग से इस कार्यक्रम में हर किसी को सफाई रखने की नसीहत दी गई। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के तौर पर पहुंचे शहरी विधायक मनीष ग्रोवर पहुंचे।
उन्होंने कहा कि दैनिक भास्कर की ओर से चलाया गया सफाई अभियान हर किसी को अपनाना चाहिए। किसी को भी कूड़ा सड़क पर डालने की जरूरत नहीं है। जिस तरह से हर आदमी नहाकर खुद को साफ रखता है। इसी तरह से जिले को भी साफ रखने की जरूरत है, ताकि बीमारियों को दूर भगाया जा सके। इस कार्यक्रम में मुख्य तौर पर व्यापारी संगठन के प्रधान चरणजीत बब्बर, महासचिव श्रीकृष्ण बंसल, चुन्नी लाल विरमानी, संरक्षक नरेश चंद्र जैन, सुभाष रोहिला, सुरेंद्र डावडा, मदन लाल गुलाटी, गगन धींगड़ा, कस्तूरी लाल मल्होत्रा, कश्मीरी लाल मदान, मंगत राम जैन, जीवन दास, नारायण रोहिला, दर्शनलाल, रविंद्र नागपाल, संतलाल खुशदिल सिंगला, लवली अनेजा, सुशील गुप्ता, पवन गोयल, मदन वधवा, पवन गुप्ता, पंकज गुप्ता आदि मौजूद रहे।
ओशोआश्रम में की सफाई
यूथइंडिया एसोसिएशन की ओर से ओशो आनंद नव संन्यास कम्यून रोहतक शहर में सफाई अभियान चला कर सफाई किया।
अभियान में यूथ इंडिया एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. कपिल कौशिक, जेपी गौड़, योगाचार्य हरिओम कौशिक, सतीश पहरावर, स्वामी कृष्णदेव भारती, राजेश कौशिक, राजेश, अशोक,परवीन ने प्रांगण आश्रम के बहार सफाई की।
व्यापारियों ने की शौचालय की मांग
इसदौरान व्यापारियों ने विधायक के सामने सफाई के लिए गाड़ी शाम के समय लगवाने की मांग की। साथ ही कहा कि बाजार में रेलवे रोड पर एक शौचालय का निर्माण करवाया जाना है। इस पर विधायक ने कहा कि उन्हें तुरंत जगह दी जाए तो वे सोमवार से ही शौचालय बनवाने का काम शुरू करवा देंगे। जिसे तुरंत प्रभाव से मान लिया गया। वहीं सड़क निर्माण नाली की जगह सीवरेज को दुरुस्त कराने की भी मांग के लिए अधिकारियों से बात कर समाधान किया गया।
आगे क्या
यूथइंडिया एसोसिएशन परमार्थ स्वयंसेवी संगठन द्वारा सुबह 9 बजे मॉडल टाउन डबल पार्क के पास वाटर बूस्टर स्टेशन पर सफाई अभियान चलाया जाएगा।
कैसे स्वच्छ
बने अपना
रोहतक
रोहतक. रेलवेरोड पर स्वच्छता महा अभियान के दौरान व्यापारियों को डस्टबिन बाॅटते विधायक मनीष ग्रोवर