रेनू,साधिका संदीप सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
सैनी एजूकेशन सोसाइटी द्वारा संचालित शिक्षण संस्थाओं में दो दिवसीय खेल महोत्सव का शनिवार को समापन हो गया। समापन समारोह के मुख्यतिथि सीएमओ डाॅ. शिव कुमार ने सभी विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। सैनी कन्या सीनियर सैकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य बीडी मदान ने बताया कि दो दिवसीय खेलों में सैनी बीएड कॉलेज की खिलाड़ी रेनू, सैनी कालेज की साधिका संदीप सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे।
इसी के साथ सैनी कन्या सीनियर सैकेंडरी स्कूल कि खिलाड़ी ज्योति तथा सैनी सीसे स्कूल के खिलाड़ी कपिल तथा हाईस्कूलों में सैनी हाईस्कूल के गौतम तथा सैनी कन्या हाईस्कूल की रीतू को भी उत्कृष्ट खिलाड़ी का खिताब दिया गया। टग-ऑफ-वार प्रतियोगिता में सैनी कॉलेज की छात्राओं ने सैनी बीएड कॉलेज की छात्राओं को हराया। मटका रेस में सैनी कॉलेज सैनी बीएड कॉलेज की छात्राओं के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें सैनी बीएड की छात्रा सोनिया विजयी रही।
म्यूजिकलचेयर में मुकेश ने मारी बाजी
कार्यक्रममें सस्थाओं के स्टाफ सदस्यों ने स्टाफ के महिला कर्मचारियों को म्यूजिकल चेयर खेल में मुकेश सैनी प्रथम, सुनीता सैनी द्वितीय सोनिया शर्मा तृतीय स्थान पर रही। शिक्षक कर्मचारियों की 100 मी. दौड में सोनिया शर्मा प्रथम, सुमन तंवर द्वितीय सुमन सैनी तृतीय स्थान पर रही। मुख्यातिथि ने सभी विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। सी. सै. स्कूल के प्राचार्य धर्मबीर सैनी, ओपी चौधरी, मदान संगीता अरोड़ा सीमा सैनी सभी संस्थाओं के स्टाफ उपस्थित थे।
खेल स्पर्धा के दौरान संबोधित करते सिविल सर्जन डॉ. शिव कुमार।
रोहतक. सैनीसंस्थान के मैदान में वार्षिकोत्सव पर आयोजित खेल प्रतियोगिता में में भाग लेती छात्राएं। (दाएं) जिमनास्टिक खेल में भाग लेते खिलाडी़। (नीचे) जिमनास्टिक टीम के खिलाडी़ सामूिहक प्रस्तुति देते हुए।