पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर में कैमरों का फाइनल ट्रायल पूरा, पुलिस थाने में होगी रिकॉर्डिंग

शहर में कैमरों का फाइनल ट्रायल पूरा, पुलिस थाने में होगी रिकॉर्डिंग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एकबार फिर वारदात के बाद जिला प्रशासन महिला सुरक्षा को लेकर चौकस हो गया है। शहर में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए सोमवार को फाइनल ट्रायल भी पूरा कर लिया गया। जल्द ही एक माह के भीतर ही इन्हें इंस्टाल करने का काम शुरू कर दिया जाएगा। डीसी शेखर विद्यार्थी ने कहा कि इस बार उत्तम गुणवत्ता के कैमरे लगाए जाएंगे, ताकि इनकी रिकॉर्डिंग का अपराध जांच में प्रयोग किया जा सके। वहीं डीसी ने खुलासा किया कि नए 23 जगह पर लगने वाले कैमरों के रिकॉर्डिंग पैनल भी थाने में लगाए जाएंगे, ताकि उनकी रिकॉर्डिंग पर लगातार नजर रखी जा सके। इसमें बिजली जाने पर भी रिकॉर्डिंग होने का काम चल सकेगा। ये खुलासा डीसी ने सोमवार को प्रेस वार्ता के दौरान किया। बता दें कि निर्भया की जांच पड़ताल के मामले में पुलिस को प्राइवेट सीसीटीवी फुटेज का भी सहारा लेना पड़ा था। ऐसे में सरकारी सीसीटीवी कैमरे की गुणवत्ता पर भी सवाल उठने लगे थे। वहीं कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने नए बजट में महिला सुरक्षा का बजट बढ़ाए जाने का दावा किया है।

येहैं कमेटी सदस्य :डीसी की ओर से गठित कमेटी में एडीसी अमित खत्री नेतृत्व करेंगे। वहीं एसडीएम रोहतक, डीएसपी ट्रैफिक, निगम के एक्सईएन अशोक राठी, बीएसएनएल के एसडीई ट्रांसमिशन गौरव मित्तल डीआईओ एनआईसी को सदस्य बनाया गया है।

इन स्थानों पर लगाए जाएंगे कैमरे

शहर के नए 23 स्थानों पर अंबेडकर चौक, सुखपुरा चौक, न्यू बस स्टैंड, गोहाना अड्डा, शीला बाईपास चौक, कोर्ट कांप्लेक्स, सोनीपत स्टैंड, डी पार्क चौक, पूर्व सीएम आवास डी पार्क, भिवानी स्टैंड चौक, दिल्ली बाईपास चौक, पुराना बस स्टैंड हिसार भिवानी टी प्वाइंट, किला रोड की एंट्री, दुर्गा भवन चौक, अग्रसेन चौक, रेलवे स्टेशन, सुनारों वाली गली, रेलवे रोड, डीएलएफ रोड, पप्पू बेकरी टी प्वाइंट, अशोका मोड़, पावर हाउस, झज्जर चुंगी चौक, कच्चा बेरी चौक, शौरी क्लॉथ मार्केट, वैश्य कॉलेज मेन गेट, जनता कॉलोनी शामिल हैं।

2 फरवरी के अंक में प्रकाशित खबर।

कैमरों की गुणवत्ता पर लिया संज्ञान

शहरमें कम गुणवत्ता के लगे कैमरों को लेकर डीसी शेखर विद्यार्थी ने कार्यभार संभालते ही संज्ञान लिया था। सुरक्षा को लेकर उनकी ओर से स्पष्ट कहा गया था कि ऐसे कैमरों की शहर में कोई जरूरत नहीं है, जिनसे व्यक्ति का चेहरा स्पष्ट दिख पाए। कैमरों की गुणवत्ता जांचने के लिए डीसी ने एडीसी के नेतृत्व में छह सदस्यीय कमेटी गठित की। साथ ही किस स्थान पर कितने कैमरे लगने हैं कंट्रोल रूम बनाने का भी निर्णय कमेटी लेगी।

लगेंगे1.3 मेगा पिक्सल के कैमरे

निगमअधिकारियों के मुताबिक शहर में अब नए 23 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने हैं। ये कम से कम 1.3 मेगा पिक्सल के होंगे। इसके लिए निगम की ओर से दोबारा टेंडर जारी किए गए हैं। 1.3 मेगा पिक्सल के कैमरों की गुणवत्ता को लेकर कई बार सवाल उठ चुके हैं। बता दें कि अभी शहर में लगे अधिकतर कैमरे काम नहीं कर रहे हैं और जो काम कर रहे हैं, उनकी दृश्यता ऐसी है कि आरोपी की पहचान नहीं हो पाती है।