पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरोपियों पर फास्ट ट्रैक कोर्ट में चले मुकदमा : प्रदीप देशवाल

आरोपियों पर फास्ट ट्रैक कोर्ट में चले मुकदमा : प्रदीप देशवाल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेपालीयुवती के साथ दरिंदगी का खुलासा होने अपराधियों को सख्त सजा दिलाने के लिए सोमवार शाम इनसो सड़क पर उतरा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकालकर प्रशासन सरकार से पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।

पावर हाउस चौक से बापू-पार्क तक कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च के बाद वहीं पर सभा करके मौजूदा हालात पर चर्चा की गई। दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग की गई। सैकड़ों की संख्या में उपस्थित छात्रों ने 2 मिनट का मौन धारण भी किया। इनसो प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप देशवाल ने कहा कि इस मुकदमे को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए। इस अवसर पर रामबीर बड़ाला, अरविंद गोस्वामी, दिनेश, सुभाष गोलागढ़, जसबीर लाठर, अक्षय, अश्विन पानू, नीरज सेक्रेटरी, आदित्य दलाल, अजय, अमित, बिजेंद्र, लोकेश, मधुर, चाणक्य, अंकित, राजेश, परवेश कुंडू, दीपक मलिक, विक्रांत, रोहित, रौनक, शिवराज आदि सहित काफी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।

रोहतक. एमडीयूके इनसो संगठन के छात्र कैंडल मार्च निकालते हुए।