- Hindi News
- वैश्य पब्लिक स्कूल के स्थापना दिवस पर जंप रोप का रोमांचक प्रदर्शन
वैश्य पब्लिक स्कूल के स्थापना दिवस पर जंप रोप का रोमांचक प्रदर्शन
रोहतक | वैश्यपब्लिक स्कूल सेक्टर तीन के प्रांगण में सोमवार को स्थापना दिवस पर छठवें वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता एवं शैक्षणिक पारितोषिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर छात्रों ने मार्च पास्ट जंप रोप का रोमांचक प्रदर्शन किया। बिजेंद्र हुड्डा ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वैश्य एजूकेशन सोसाइटी के प्रधान मनमोहन गोयल, विशिष्ट अतिथि विकास गोयल एवं बिजेंद्र हुड्डा ने पुरस्कार देकर बच्चों को सम्मानित किया। दीपक गोयल ने सबका स्वागत किया। इस अवसर पर आनंद जैन, सुनील आर्य, श्रीओम, रणबीर सिंह नांदल, सुभाष गुप्ता, मुकेश गुप्ता, नीरज जैन, मनोज गुप्ता, नरेंद्र आदि उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य जगवंती काद्यान ने धन्यवाद ज्ञापित किया।