ओपन स्नूकर के चैंपियन बने दिग्विजय
रोहतक | मेडिकलमोड़ स्थित डैबनेयर कोर्ट स्नूकर एकेडमी में प्रथम जिलास्तरीय ओपन स्नूकर प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 12 वर्षीय दिग्विजय सिंह काद्यान ने जीत लिया। उसने गौरव मक्कड़ को हराकर ट्राफी पर कब्जा किया। हर महीने होने वाली इस प्रतियोगिता के विजेताओं के बीच चैंपियंस प्रतियोगिता खेली जाएगी। दिग्विजय एवं गौरव ने चैंपियन ऑफ चैंपियंस प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया है। विजेताओं को डॉ. विनोद मलिक एवं डॉ. कपिल सांगवान ने सम्मानित किया। इस दौरान सुरेंद्र मलिक, जगदीप हुड्डा, दीपक मलिक आदि उपस्थित रहे।