पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • व्यापार मंडल का राज्यस्तरीय सम्मेलन 15 फरवरी को

व्यापार मंडल का राज्यस्तरीय सम्मेलन 15 फरवरी को

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक | हरियाणाप्रदेश व्यापार मंडल के जिला प्रधान गुलशन डंग ने कहा कि व्यापार मंडल का राज्यस्तरीय प्रतिनिधि सम्मेलन 15 फरवरी को 11 बजेे हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष हरियाणा कान्फेड के पूर्व चेयरमैन बजरंग दास गर्ग की अध्यक्षता में आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नरवाना में रखा गया है। इसमें व्यापार मंडल के प्रतिनिधि भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में व्यापारियों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा आगामी रूपरेखा तैयार की जाएगी। जो भी व्यापारियों की समस्या होगी उन समस्याओं को प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग के नेतृत्व में हरियाणा सरकार से बातचीत करके पहले की तरह हल कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग के नेतृत्व में व्यापार मंडल ने लम्बा संघर्ष किया है। जिसके कारण प्रदेश के व्यापारी उद्योगपतियों को सरकार के माध्यम से काफी राहत मिली है।