- Hindi News
- छोटूराम बहुतकनीकी की टीम ने जीता हॉकी का फाइनल
छोटूराम बहुतकनीकी की टीम ने जीता हॉकी का फाइनल
रोहतक | दोदिवसीय हरियाणा अंतर बहुतकनीकी हॉकी प्रतियोगिता में छोटूराम बहुतकनीकी ने सोमवार को हुआ फाइनल मुकाबला जीत लिया। उसने वैश्य तकनीकी संस्थान को 6-9 के अंतर से पराजित किया। छोटूराम बहुतकनीकी संस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में छोटूराम बहुतकनीकी का पहला मुकाबला अंबाला टीम से हुआ, जो एकतरफा रहा। छोटूराम बहुतकनीकी की टीम ने यह मैच 0-8 के अंतर से जीता। विजयी टीम के खिलाड़ी नवीन काे मैन ऑफ मैच का खिताब दिया गया। इस अवसर पर प्राचार्य बलजीत सिंह हुड्डा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कोच बिजेंद्र हुड्डा, सुभाष दहिया, जय कंवार, प्रवीन कोहाड़, अशोक, राजबीर, जयभगवान, बलराज सिंह, धर्मवीर नांदल, राजेश, दलबीर आदि उपस्थित रहे।