- Hindi News
- बेकाबू ऑटो बाइक को टक्कर मारने के बाद पलटा, महिला दबी
बेकाबू ऑटो बाइक को टक्कर मारने के बाद पलटा, महिला दबी
रोहतक. सोमवारकी शाम पांच बजे अंबेडकर चौक की तरफ से रहा आॅटो आईसी कॉलेज और सोनीपत स्टैंड के बीच में आगे जा रही बाइक को टक्कर मारकर पलट गया। इससे बाइक सवार महिला ऑटो से दबकर घायल हो गई। आसपास के लोगों ने दौड़कर ऑटो को उठाकर सीधा किया और महिला को संभाला। गंभीर रूप से घायल महिला के पैर जवाब दे रहे थे। वह दर्द से तड़प रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पीछे से रहा ऑटो रिक्शा अचानक बेकाबू हो गया था, जिसके बाद दुर्घटना हुई। ्् फोटो: सुमित कुमार।