पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुविधाओं से लैस होगा महराज जी अखाड़ा

सुविधाओं से लैस होगा महराज जी अखाड़ा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मदीनाका महराज जी अखाड़ा आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। अखाड़े की चहारदीवारी के साथ ही रेसलिंग हाॅल का अधूरा पड़ा कार्य भी पूरा होगा। यह जानकारी कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ के पिता मोहब्बत सिंह ने सोमवार को मदीना गांव वालों को दी।

सोमवार को गांव में आयोजित ग्राम विकास एवं जन चेतना कार्यक्रम को वे बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कृषि मंत्री ने संदेश भेजा है कि मदीना गांव के अखाड़े को पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।

रेसलिंग मैट की भी व्यवस्था होगी। ग्राम वासियों ने न्यू निदाना माइनर के लेवल को सही करने और हेड सही जगह लगवाने की भी मांग की। उन्होंने इसकाे भी ठीक कराने का आश्वासन दिया।

मंदीना गांव में आयोजित कार्यक्रम में संग्राम सिंह को सम्मानित करते ग्रामीण

अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार होंगे खिलाड़ी

इसमौके पर वर्ल्ड फेम रेसलर एवं मदीना गांव निवासी संग्राम सिंह ने कहा कि वे अखाड़े के विकास के लिए सदैव तत्पर हैं। यहां पर खिलाड़ियों को हर सुविधा प्रदान की जाएगी, ताकि वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने कहा कि सरकारी और निजी स्तर पर भी अखाड़ा और गांव के विकास के लिए कार्य किए जाएंगे। उन्होंने गांववासियों से मिलने वाले सहयोग के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में संग्राम सिंह के भाई संजय सिंह के अलावा गांववासी उपस्थित रहे।