एसी के नए सदस्य नियुक्त
रोहतक। एमडीयूकुलपति एचएस चहल ने विवि के स्टैच्यूट 13 के प्रावधानों के तहत इमसार की एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ. अपर्णा भारद्वाज, कॉमर्स विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर तिलक राज, एचएलजी राजकीय महाविद्यालय, तावड़ू के प्राचार्य डाॅ. कमलेश कुमार तथा राजकीय महिला महाविद्यालय, लाखन माजरा के प्राचार्य सरसीज सिवाच को शैक्षणिक परिषद (एकेडमिक काउंसिल) का सदस्य नियुक्त किया है। कुलसचिव डाॅ. एसपी वत्स ने बताया कि बतौर शैक्षणिक परिषद सदस्य इमसार की एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ. अपर्णा भारद्वाज और कॉमर्स विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर तिलक राज की नियुक्ति 19 फरवरी से और एचएलजी राजकीय महाविद्यालय, तावड़ू के प्राचार्य डाॅ. कमलेश कुमार तथा राजकीय महिला महाविद्यालय, लाखन माजरा के प्राचार्य सरसीज सिवाच की नियुक्ति एक मार्च से दो वर्ष के लिए की गई है।