- Hindi News
- कुलपति के क्वार्टर कोटे को लेकर शिक्षकों ने किया विरोध
कुलपति के क्वार्टर कोटे को लेकर शिक्षकों ने किया विरोध
रोहतक। एमडीयूमें क्वार्टर कोटे पर हंगामा जारी है। कुलपति की ओर से कुछ जूनियर शिक्षकों को स्वास्थ्य अन्य जरूरी आधार पर क्वार्टर देने के मामले पर कुछ शिक्षक भड़क गए। इसे लेकर उनकी ओर से सोमवार दोपहर को कुलपति कार्यालय पर जाकर विरोध दर्ज कराया गया। शिक्षकों ने प्रदर्शन कर धरना भी दिया। इनकी मांग है कि क्वार्टर कोटे का दुरुपयोग किया जा रहा है। कुलपति को इस तरह से जूनियर शिक्षकों को सीनियर के क्वार्टर नहीं दिए जाने चाहिए। शिक्षकों ने बताया कि कुलपति की रिकॉर्डिंग भी की गई है, जिसे सोशल मीडिया पर डाला गया है। प्रदर्शन करने वालों में मडूटा सचिव विजय दांगी, डॉ. राजेंद्र शर्मा, अश्विनी धींगड़ा, डॉ. रणवीर घनघस, डॉ. गोविंद सिंह, महेश कुमार, प्रो. हरीश कुमार गोपाल सिंह मौजूद रहे।