पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दूसरे दिन भी मिला शव, संख्या हुई चार

दूसरे दिन भी मिला शव, संख्या हुई चार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक। जेएलएननहर में शव मिलने का सिलसिला जारी है। रविवार को दो अलग-अलग स्थानों पर शव मिलने के बाद सोमवार को भी बोहर के पास एक शव पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई डेड हाउस भिजवा दिया। समाचार लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। एसएचओ अर्बन एस्टेट राजेंद्र सिंह ने बताया कि शव पुराना है और पानी में बहकर आया है। मृतक की उम्र करीब चालीस साल है, जिसके हाथ में कड़ा और पैरों में काले जूते मौजे पहने हैं। इसके अलावा शरीर पर कपड़े नहीं मिले हैं। गौरतलब है कि रविवार को भी जेएलएन में तीन शव मिले। दो शव अर्बन एस्टेट थाना एक शिवाजी कॉलोनी थाना क्षेत्र में पड़ा मिला। दो दिन में चार शव मिले हैं और किसी की शिनाख्त नहीं हुई।