- Hindi News
- सर्वर डाउन होने से छात्र नहीं भर पाए री अपियर फॉर्म
सर्वर डाउन होने से छात्र नहीं भर पाए री-अपियर फॉर्म
एमडीयूप्रशासन की लापरवाही का खामियाजा सैकड़ों विद्यार्थियों को झेलना पड़ रहा है। विवि की वेबसाइट का सर्वर डाउन होने से कई कॉलेज के विद्यार्थी री-अपियर फॉर्म भरने से वांछित रह गए। इसके कारण उनके फॉर्म अधर में रह गए। विद्यार्थियों ने इसकी शिकायत प्रबंधन को भी की, लेकिन परिणाम सिफर ही रहे। इसके बाद सोमवार को एबीवीपी का प्रतिनिधिमंडल कुलपति एचएस चहल से मिला।
छात्र नेता बलजीत यादव ने इसी समस्या को लेकर हुई पिछली मुलाकात का जिक्र भी किया। इस पर कुलपति ने अंतिम तिथि दो दिन बढ़ाने के आदेश दिए। इस मौके पर जिला संयोजक अमनदीप फौगाट, राहुल ठाकुर, यशपाल परमार, अमित रंगा रोहित शर्मा रहे।