- Hindi News
- आंवल और निंदाना गांव के 8 विकास मॉड्यूल : एसडीएम
आंवल और निंदाना गांव के 8 विकास मॉड्यूल : एसडीएम
रोहतक। सांसदआदर्श ग्राम योजना के तहत चयनित गांव आंवल निंदाना के विकास मॉड्यूल लागू करने के लिए सोमवार को जिला विकास भवन के डीआरडीए हाल में एसडीएम डॉ. सुशील कुमार मलिक की अध्यक्षता में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान एसडीएम ने कहा कि भारत सरकार द्वारा शुरू की गई महत्वाकांक्षी सांसद आदर्श ग्राम योजना को जिले में प्रथम चरण में गांव आंवल तथा निंदाना खास में लागू किया जा रहा है। इसके लिए विकास के आठ मॉड्यूल किए जाने है। इन्हीं के तहत दोनों गांवों की विकास योजना तैयार की जानी है, जिसके लिए प्रत्येक विभाग की गांव विकास योजना बनाई जानी है।