- Hindi News
- फिर गरमाया फार्मेसी विद्यार्थियों का मुद्दा
फिर गरमाया फार्मेसी विद्यार्थियों का मुद्दा
रोहतक| अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रतिनिधि मंडल ने पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति को ज्ञापन सौंपकर फीस कम करने की मांग की। छात्र नेता बलजीत यादव ने बताया की विश्वविद्यालय प्रशासन ने पिछले कुछ समय से री-अपीयर परीक्षा फीस एक हजार रुपए से बढ़ाकर दोगुनी कर दी है जिससे आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि आज विद्यार्थी परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा है फीस वृद्धि का कड़ा विरोध किया है। बलजीत ने कहा कि विद्यार्थी वर्ग का इससे केवल आर्थिक बल्कि मानसिक शोषण भी हो रहा है। इसके अलावा यह विश्वविद्यालय ही एक मात्र ऐसा विश्वविद्यालय है जहां विद्यार्थियों को पुन: मूल्यांकन की कोई सुविधा मुहैया नहीं कराई जा रही है जबकि परिणाम खराब आता है। छात्र छात्राएं रिवेल्युएशन की सुविधा होने के कारण दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पुनीत तलवार, जिला संयोजक अमनदीप फौगाट, हरेन्द्र, सन्नी, दीपक धनखड़, राकेश कौशिक, अंकुश लाकड़ा राकेश सांगवान रहे।