पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मरकर नहीं दुश्मनों को मारकर जीती जाती है जंग : अश्वनी

मरकर नहीं दुश्मनों को मारकर जीती जाती है जंग : अश्वनी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक| युवाशक्ति में देश प्रेम की भावना दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है। आज युवा देश पर मर मिटने की बात करते हैं, अच्छा लगता है, लेकिन युद्ध तो मरकर नहीं मारकर जीते जाते हैं। मैं युवाओं को कहना चाहता हूं कि भारतीय सेना में देश सेवा के साथ साथ कॅरियर बनाने का भी मौका मिलता है। ये बात सेना के हिसार कैंट से मेजर अश्वनी कुमार ने वैश्य कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के सभागार में कही। मौका रहा, इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को सेना के प्रति प्रोत्साहित करने का। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण गुप्ता कॉलेज के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट हेड डॉ. आशुतोष निगम के बुलावे पर आए सेना के अधिकारी ने भावी इंजीनियरों से कहा कि सेना में नौकरी की अपार संभावनाएं हैं। इस मोटिवेशन लेक्चर में कॉलेज के लगभग 150 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इससे पहले कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर राजबाला ने सेना के अधिकारी का स्वागत किया।