भक्त पूर्णमल के सांग पर दर्शक हुए विभोर
रोहतक | अखिलभारतीय गोशाला पहरावर के परिसर में सोमवार को पं. विष्णुदत्त शर्मा सांगी ने सूर्य कवि पं. लख्मीचंद द्वारा रचित भक्त पूर्णमल के सांग प्रस्तुत किया। इस पर उपस्थित लोग भाव विभोर हो गए। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रिटायर्ड डीएसपी चौधरी मुख्तार सिंह ने 51 हजार रुपए दान में दिए। गिझी गांववासियों की ओर एक लाख रुपए, राजेंद्र सिंह कुलताना ने 21 हजार रुपए गोशाला को दान के रूप में दी। सोमवार को साढ़े तीन लाख रुपए दान रूप में एकत्रित हुआ। इस अवसर पर सुखचैन पहलवान, नारायण दत्त, नरेश शर्मा, चौधरी रणबीर सिंह डबास, चौधरी बिशन सिंह गिन्नी, श्याम सुुंदर आदि उपस्थित रहे। जानकारी गोशाला के महासचिव भोलाराम कौशिक ने दी।