पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सात दिवसीय नि:शुल्क योग शिविर 15 से

सात दिवसीय नि:शुल्क योग शिविर 15 से

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक | यूथइंडिया एसोसिएशन ओम राहुल योग पीठ ट्रस्ट एवं सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में 15 से 21 फरवरी तक योगाचार्य हरिओम कौशिक के नेतृत्व में नि:शुल्क सात दिवसीय योग शिविर डॉ. भीम राव अंबेडकर पार्क झज्जर रोड पर लगाया जाएगा। योगाचार्य हरिओम कौशिक 6 वर्षों से योग करवा रहे हैं।

यूथ इंडिया एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. कपिल कौशिक ने बताया कि पहला सुख निरोगी काया है। इसी को ध्यान में रखते हुए शिविर किया जा रहा है। लोगों को निरोगी काया के लिए जागरूक किया जाएगा ओम राहुल योग पीठ ट्रस्ट एवं सेवा समिति के अध्यक्ष योगाचार्य हरिओम कौशिक ने बताया कि उनकी समिति द्वारा अमृत कॉलोनी में पिछले 6 महीने से नि:शुल्क सिलाई सेंटर चल रहा है। इसमें 30 महिलाओं ने निशुल्क प्रशिक्षण लिया उन्हें प्रमाण पत्र भी दिए गए।