पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिनेमाघर में रोक के लिए डीसी को देंगे ज्ञापन

सिनेमाघर में रोक के लिए डीसी को देंगे ज्ञापन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणासिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एचएसजीपीसी) के रोहतक सदस्य चनदीप सिंह खुराना ने कहा कि सेंसर बोर्ड की ओर से विरोध पर संज्ञान लेते हुए मैसेंजर ऑफ गॉड फिल्म का नाम बदलकर मैसेंजर रखने का फैसला लिया है। अब इस फिल्म को सिनेमाघर में संचालित करने देने के लिए भी जिला प्रशासन से अपील की जाएगी।

इस मामले में हिंदुओं और सिखों की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें कोई राजनीति करते हुए सिर्फ भावनाओं का ही ख्याल रखना चाहिए। मात्र चंद पैसों के लिए सिनेमाघर वालों को सिखों और हिंदुओं की भावनाओं को आहत नहीं करना चाहिए।

उन्होंने बताया कि एचएसजीपीसी की कमेटी की ओर से इस शांतिपूर्वक विरोध को जारी रखने का फैसला लिया गया है। इस कमेटी में रोहतक से चनदीप सिंह खुराना के अलावा प्रधान जगदीश सिंह झिंडा, दीदार सिंह नलवी, संत दादूवाल, सरदार काला सिंह, स्वर्ण सिंह रतिया पानीपत से मोहनजीत शामिल रहे।

डीसी और एसपी को देंगे ज्ञापन

^इसमामले को लेकर अब एचएसजीपीसी हर जिले में डीसी और एसपी को भी ज्ञापन देकर मांग करेंगी कि इस फिल्म को सिनेमाघरों में चलने दिया जाए। इसे रोकने के लिए उनकी मदद भी अहम होगी। बता दें कि इससे पहले चनदीप सिंह खुराना सुप्रीम कोर्ट में एचएसजीपीसी के केस को लड़ने के लिए गठित सात सदस्यीय कमेटी में भी शामिल किया गया है।

चनदीप खुराना, सदस्य, एचएसजीपीसी।