पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल में चोरी, नकदी समेत सामान िकया पार

स्कूल में चोरी, नकदी समेत सामान िकया पार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोहरगांव स्थित न्यू हरियाणा हाई स्कूल से चोर नकदी सहित हजारों रुपए का सामान चोरी कर ले गए। स्कूल हेडमास्टर की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

हेडमास्टर कृष्ण कुमार सैनी ने बताया कि चोर उनके कार्यालय का ताला तोड़कर 8500 रुपए की नकदी, हाजिरी रजिस्टर, सैलरी रजिस्टर, विद्ड्राल रजिस्टर अन्य सामान चोरी कर ले गए।

घरमें तोड़फोड़ के बाद हत्या की धमकी दी

मायनानिवासी एक व्यक्ति ने चिन्योट कॉलोनी के एक घर में घुसकर तोड़फोड़ कर दी। विरोध करने पर पीड़ित परिवार को हत्या की धमकी दे डाली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। चिन्योट कॉलोनी निवासी रघुवीर सिंह का आरोप है कि मायना निवासी दीपक उर्फ फिल्टर ने घर में घुसकर तोड़फोड़ ही नहीं की, बल्कि हत्या की धमकी भी दी।

घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़

रोहतक। घिलौड़कलां निवासी महिला ने गांव के ही कुछ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट हत्या की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला का कहना है कि कि गांव के संदीप उर्फ ढीला, नवीन उर्फ छोटू, सतीश, तारा प|ी नंदराम उसके घर में घुस आए तथा मारपीट की। इतना ही नहीं संदीप नवीन ने उसके साथ छेड़छाड़ भी की।